Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

गर्मी की उल्टी गिनती शुरू, उत्तर और मध्य भारत में सिर्फ 13 मई तक चलेगी लू; उसके बाद पारा गिरता जाएगा

admin by admin
May 10, 2022
in देश
0
गंभीर ‘चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हुआ “असानी”, इन राज्यों में अगले 4 दिन बारिश के आसार, अलर्ट पर तीन राज्य
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तेज गर्मी झेलते लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि 13 मई के बाद राजस्थान को छोड़कर देश में कहीं भी लू चलने के आसार नहीं है। हालांकि, 11 से 13 मई तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आधे मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन 14 मई से तापमान में लगातार गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

तापमान में गिरावट की यह स्थिति 24 मई तक रहेगी। हालांकि, उसके बाद कुछ दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन केरल में मानसून के दस्तक देते ही पूरे मध्य भारत में प्री-मानसून एक्टिविटी और बारिश शुरू हो जाएगी।

केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून है, इस बार अंडमान में यह 18 मई तक पहुंचेगा।

केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून है, इस बार अंडमान में यह 18 मई तक पहुंचेगा।

अंडमान में 12 से 13 दिन पहले पहुंचेगा मानसून
एक और अच्छी खबर यह है कि इस बार अंडमान में मानसून केरल से 12 से 13 दिन पहले पहुंचेगा। यह आमतौर पर 9 से 10 दिन पहले पहुंचता है। केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून है। इस हिसाब से अंडमान में मानसून 18 मई तक पहुंच जाएगा। इससे भी गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

हालांकि, देश में मानसून की दस्तक केरल से ही मानी जाती है। मौसम विभाग ने अंडमान में जल्दी मानसून पहुंचने की घोषणा नहीं की है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पूरे आसार हैं। दूसरी ओर, मौसम विभाग के मई के मंथली लॉन्गरेंज फोरकास्ट के मुताबिक, 20 मई के बाद केरल में बारिश में इजाफा होगा। वैज्ञानिक इसे मानसून के आने का संकेत मान रहे हैं।

तीसरे हफ्ते के दौरान दक्षिणी राज्यों, पूर्वोत्तर और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

तीसरे हफ्ते के दौरान दक्षिणी राज्यों, पूर्वोत्तर और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

13 मई की शाम से कम होता जाएगा तापमान
इस साल गर्मी से राहत की वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो 13 मई की शाम से असर दिखाना शुरू करेगा। 11 मई से 13 मई तक बेशक पांच राज्यों में लू चलने की आशंका है, लेकिन अप्रैल जैसी भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी। IMD के मौसम विशेषज्ञ आरके जेनामनी ने बताया कि 13 मई की शाम से पश्चिमी विक्षोभ के असर से समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान कम होना शुरू होगा।

मई का तीसरा हफ्ता पहले दो हफ्तों की तुलना में कम गर्म रहेगा, क्योंकि 18 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। तीसरे हफ्ते के दौरान दक्षिणी राज्यों, पूर्वोत्तर और उत्तर के पहाड़ी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में भी तापमान नियंत्रण में रहेगा। हालांकि, चौथे हफ्ते में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जो ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

मध्य प्रदेश में अभी तीखी गर्मी पड़ रही है। यहां 20 शहरों में लू की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में अभी तीखी गर्मी पड़ रही है। यहां 20 शहरों में लू की चेतावनी जारी की गई है।

तूफान असानी के असर से आएगी नमी
तूफान असानी जब ओडिशा तट पर पहुंच जाएगा तो इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू होगी। साथ ही एक और पश्चिमी विक्षोभ 12 मई तक सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से भी 12 मई के बाद गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसे में मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत में बादलों का डेरा रहेगा और तापमान में गिरावट आएगी।

Tags: Heat Will Last Only On May 13Summer Countdown Beginsweather updates
Previous Post

गंभीर ‘चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हुआ “असानी”, इन राज्यों में अगले 4 दिन बारिश के आसार, अलर्ट पर तीन राज्य

Next Post

बॉलीवुड नहीं आना चाहते महेश बाबू:कहा- वो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते, हिंदी में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, 1046 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, 1046 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

June 16, 2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi से पूछताछ पर कांग्रेस का संग्राम, हैदराबाद में लाठीचार्ज, चंडीगढ़ में वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

राहुल गांधी Rahul Gandhi से पूछताछ पर कांग्रेस का संग्राम, हैदराबाद में लाठीचार्ज, चंडीगढ़ में वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

June 16, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.