Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में जाने की राह खुली, तुर्की भी राजी,यूक्रेन में फंसे रूस को बड़ा झटका

admin by admin
May 16, 2022
in Uncategorized
0
फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में जाने की राह खुली, तुर्की भी राजी,यूक्रेन में फंसे रूस को बड़ा झटका
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने की एक बड़ी वजह यह भी थी कि वह नाटो का हिस्सा न बन जाए, लेकिन इस मुद्दे पर व्लादिमीर पुतिन को अगले हफ्ते बड़ा झटका लग सकता है। फिनलैंड की सरकार ने आधिकारिक तौर पर नाटो का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर कर दी है। उसके बाद स्वीडन ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। यही नहीं इन दोनों देशों की एंट्री का विरोध करने वाले तुर्की को भी अमेरिका ने साध लिया है।स्वीडन की सत्ताधारी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने नाटो में जाने पर सहमति जाहिर की है। दोनों ही देश रूस से सीमा साझा करते हैं, ऐसे में उनका नाटो में जाना रूस की चिंताओं को बढ़ा सकता है। रूस पड़ोसियों के नाटो में शामिल होने का विरोध करता रहा है।

रूस की राय रही है कि पड़ोसी देशों के नाटो में शामिल होने से अमेरिका उसकी सीमाओं के पास आ सकता है और कभी भी हथियारों की तैनाती कर सकता है। इसी को आधार बनाते हुए उसने यूक्रेन पर अटैक किया था और उसके नाटो में जाने की संभावनाओं को अपने लिए खतरा बताया था। य़ही नहीं युद्ध समाप्त होने की शर्त भी यही थी कि यूक्रेन यह ऐलान करे कि वह नाटो का हिस्सा नहीं बनेगा। फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक दिन है। नए युग की शुरुआत हो रही है।’

स्वीडन ने कहा, अब NATO से ही मिल पाएगी सुरक्षा

फिनलैंड मीडिया के मुताबिक इसी सप्ताह नाटो से जुड़ने के प्रस्ताव को संसद में मंजूरी दी जा सकती है। इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद एक औपचारिक आवेदन ब्रसेल्स स्थित नाटो दफ्तर में दिया जाएगा। इसके बाद इस पर जल्दी ही फैसला हो सकता है। फिनलैंड के ऐलान के कुछ घंटों के बाद ही स्वीडन के सत्ताधारी दल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी नाटो में शामिल होने की इच्छा जता दी। पार्टी का कहना है कि वह नाटो जॉइन करने के पक्ष में है। दरअसल एक दशक पहले स्वीडन ने इसका विरोध किया था, लेकिन यूक्रेन पर रूस के अटैक के बाद से घरेलू स्तर पर इसकी मांग उठने लगी थी कि उसे नाटो जॉइन करना चाहिए।

कैसे मिलती है मेंबरशिप, तुर्की के विरोध पर क्या बोला अमेरिका

स्वीडन की प्राइम मिनिस्टर मगडालेना एंडरसन ने कहा कि नाटो की सदस्यता लेने पर ही स्वीडन के सामरिक हितों की सुरक्षा हो सकती है। एंडरसन ने कहा, ‘स्वीडन और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए यह सबसे बेहतर होगा कि वह नाटो जॉइन कर ले।’ उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि स्वीडन को औपचारिक सुरक्षा गारंटी के लिए जरूरी है कि वह नाटो का हिस्सा बन जाए। किसी भी देश के नाटो का हिस्सा बनने के लिए यह जरूरी है कि संगठन में शामिल सभी 30 देश उस पर सहमति दें। दरअसल पिछले दिनों तुर्की ने कहा था कि स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल करने का विरोध करेंगे। हालांकि इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और नाटो सेक्रेटरी ने कहा है कि तुर्की को इस मसले पर मना लिया गया है।

Tags: finland and swedenfinland and sweden join NATOSetback RissiaTurkey Also AgreeUkraineUkraine Russia WarVladimir Putin
Previous Post

आर्टिकल 370 को नहीं हटाया जा सकता, यह जम्मू और कश्मीर के भारत में मिलने का आधार: उमर अब्दुल्ला

Next Post

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा: हिंदू पक्ष ने किया दावा-‘बाबा मिल गए’; मुस्लिम पक्ष ने नकारा हिंदू पक्ष का दावा ,कल कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

Next Post
ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा: हिंदू पक्ष ने किया दावा-‘बाबा मिल गए’; मुस्लिम पक्ष ने नकारा हिंदू पक्ष का दावा ,कल कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा: हिंदू पक्ष ने किया दावा-'बाबा मिल गए'; मुस्लिम पक्ष ने नकारा हिंदू पक्ष का दावा ,कल कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, 1046 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, 1046 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

June 16, 2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi से पूछताछ पर कांग्रेस का संग्राम, हैदराबाद में लाठीचार्ज, चंडीगढ़ में वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

राहुल गांधी Rahul Gandhi से पूछताछ पर कांग्रेस का संग्राम, हैदराबाद में लाठीचार्ज, चंडीगढ़ में वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

June 16, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.