Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

मूसेवाला का मर्डर चश्मदीद की जुबानी:7 हमलावरों में से एक ने सिद्धू को सामने से मारीं गोलियां, बाकी 6 ने कवर किया

admin by admin
May 30, 2022
in अपराध
0
मूसेवाला का मर्डर चश्मदीद की जुबानी:7 हमलावरों में से एक ने सिद्धू को सामने से मारीं गोलियां, बाकी 6 ने कवर किया
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को जिस जगह गोलियां मारी गईं वहां पहुंचकर पूरी पड़ताल की। घटना के चश्मदीद प्रिंस से भी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि वारदात शाम 5 से 5.30 बजे के बीच अंजाम दी गई। महज 2 मिनट में ही मूसेवाला को 30 गोलियां मारी गईं। सिर्फ 2 मिनट ही आरोपी मौके पर रुके थे।

दो गाड़ियां आती हैं, एक बोलेरो और दूसरी लंबी वाली कार थी। दोनों गाड़ियां मूसेवाला की थार को ओवर टेक करती हैं। मूसेवाला जैसे ही अपनी कार को संभालते हैं दोनों कारों से 7 युवक उतरते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगते हैं। फायरिंग करते हुए वे 1 से 2 मिनट तक मौके पर रुकते हैं, फिर फरार हो जाते हैं।

पहली गोली थार के पिछले टायर में लगी

प्रिंस ने बताया कि आरोपी पहली गोली मूसेवाला की गाड़ी के पिछले टायर पर मारते हैं। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है। इतने में आरोपी ओवर टेक करके गाड़ी से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं। मूसेवाला और उसके दो दोस्तों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आते हैं, लेकिन हमलावरों की ललकार सुनकर घरों में वापस घुस जाते हैं।

घटनास्थल पर हुए करीब 30 फायर

प्रत्यशदर्शी प्रिंस ने बताया कि हमलावरों ने गोलियां इस तरह से चलाईं, जैसे वे सोच कर ही आए थे कि आज मूसेवाला को खत्म करके ही जाना है। हमलावरों ने करीब 30 फायर किए। प्रिंस के मुताबिक, उसने और उसके दोस्त ने मौके से गोलियों के खोल तलाशने में पुलिस की मदद की।

दीवारों पर अभी भी लगा मूसेवाला का खून

गांव जवाहर की उस गली में दीवारों पर अभी भी मूसेवाला का खून लगा है और गोलियों के निशान हैं, जहां हत्या की गई। गांव के किसी व्यक्ति ने मूसेवाला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने का प्रयास नहीं किया। कोई निकलकर बाहर नहीं आया। एक अनजान शख्स ने अपनी मोटर साइकिल पर मूसेवाला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

एक घंटे बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस

चश्मदीद प्रिंस के मुताबिक, पूरी दुनिया में पता चल गया कि मूसेवाला की हत्या हो गई। इसके बाद मानसा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से करीब एक घंटे बाद पुलिस आई। प्रिंस का कहना है कि अगर पुलिस तुरंत एक्टिव हो जाती तो शायद आरोपी मानसा से बाहर नहीं जा पाते।

चेक कमीज पहने युवक ने चलाई थी गोलियां

प्रिंस ने बताया कि चेक कमीज पहने एक युवक था, जिसके पास AK 47 थी। उस युवक ने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं। बाकी 6 युवकों ने इधर-उधर गोलियां चलाकर उसे कवर दिया और दहशत फैलाने का काम किया। एक युवक घटनास्थल पर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था तो हमलावरों ने उस युवक पर भी गोलियां चलाईं। डरकर वह युवक मौके से भाग गया।

Tags: AAP Govteye witnessGoldy Brargoldy brar gang suspectedLawrence BishnoiPunjab Govtpunjab policeSidhu Moose WalaSidhu Moose Wala DeathSidhu Moose Wala KilledSidhu Moose Wala MurderVK Bhawra
Previous Post

सुजैन खान ने रितिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को दिया क्यूट निक नेम, सुजैन के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा

Next Post

ओवैसी पर भड़के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कहा- औरंगजेब की गलतियों को निशानी बताने वाले खुद को औरंगजेब की औलाद समझते

Next Post
ओवैसी पर भड़के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कहा- औरंगजेब की गलतियों को निशानी बताने वाले खुद को औरंगजेब की औलाद समझते

ओवैसी पर भड़के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कहा- औरंगजेब की गलतियों को निशानी बताने वाले खुद को औरंगजेब की औलाद समझते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

China on NATO: नाटो में शामिल होंगे जापान और साउथ कोरिया? दुनिया के लिए असल खतरा तो NATO है: चीन

China on NATO: नाटो में शामिल होंगे जापान और साउथ कोरिया? दुनिया के लिए असल खतरा तो NATO है: चीन

June 29, 2022
Rupee-Dollar Update: डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावट, पहली बार 79 के लेवल के नीचे फिसला रुपया

Rupee-Dollar Update: डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावट, पहली बार 79 के लेवल के नीचे फिसला रुपया

June 29, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page
  • Udaipur Murder Case: कन्हैया के कातिल गौस मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का खुलासा
  • उदयपुर में तालिबानी हत्या:शहर में कर्फ्यू, राजस्थान में इंटरनेट बैन; NIA और SIT की टीम पहुंची; भाजपा ने बंद बुलाया

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.