Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

ईरान में ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल 12 अपराधियों को एक साथ फांसी पर चढ़ाया ,सभी सुन्नी समुदाय के थे

admin by admin
June 8, 2022
in विदेश
0
ईरान में ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल 12 अपराधियों को एक साथ फांसी पर चढ़ाया ,सभी सुन्नी समुदाय के थे
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ईरान में एक ही दिन में 12 कैदियों को फांसी दे दी गई। ईरान ने जिन 12 कैदियों को फांसी दी है, उनमें 11 पुरुष और 1 महिला कैदी शामिल है। ये सभी बलूचिस्तान के रहने वाले थे और सुन्‍नी समुदाय से ताल्‍लुक रखते थे। इन सभी पर ड्रग्‍स की तस्‍करी या फिर हत्‍या करने का आरोप है। ईरान में लगातार दी जा रही फांसी से मानवाधिकार संगठनों की चिंता बढ़ गई है।

सभी 12 अपराधियों को सिस्‍तान-बलूचिस्‍तान प्रांत में स्थित मुख्‍य जेल जाहेदान में फांसी दी गई। ईरान का यह प्रांत अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है। नार्वे स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी दी है। इन 12 लोगों में से 6 को ड्रग्‍स से जुड़े आरोपों में फांसी की सजा दी गई है। अन्य 6 लोगों को हत्‍या करने के आरोप में फांसी दी गई है।

सरकार की आलोचना कर रहे लोग

एक साथ 12 अपराधियों को सजा-ए-मौत देने के लिए ईरान सरकार की तीखी आलोचना हो रही है। दरअसल, सरकार पर आरोप है कि पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्‍या में अल्‍पसंख्‍यक सुन्‍नी समुदाय के लोगों को फांसी की सजा दी जा रही है। ईरान में ज्‍यादातर लोग शिया धर्म को मानने वाले हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े

ईरान ह्यूमन राइट्स के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईरान में जातीय और धार्मिक अल्‍पसंख्‍यकों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें खासतौर पर कुर्द, बलूच और अरब शामिल हैं। संगठन के मुताबिक, साल 2021 में ईरान में दी गई कुल फांसी में 21 फीसदी लोग बलूच लोग थे, जबकि ईरान की कुल पॉपुलेशन में सिर्फ 2-6 प्रतिशत लोग ही बलूच हैं।

एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, मौत की सजा देने वाले देशों में ईरान सबसे ऊपर है। साल 2021 में 314 लोगों को मौत की सजा दी गई। यह साल 2020 की तुलना में 25 फीसदी ज्‍यादा है। 2020 में 246 लोगों को मौत की सजा दी गई थी।

Tags: 12 PRISONER EXECUTEDdrug trafficking caseHangs 12 BaluchiIranone womansunni Muslim
Previous Post

मिताली राज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान

Next Post

चीन की दादागीरी रोकने के लिए भारत और वियतनाम कर रहे हैं इस प्लान पर काम

Next Post
चीन की दादागीरी रोकने के लिए भारत और वियतनाम कर रहे हैं इस प्लान पर काम

चीन की दादागीरी रोकने के लिए भारत और वियतनाम कर रहे हैं इस प्लान पर काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

China on NATO: नाटो में शामिल होंगे जापान और साउथ कोरिया? दुनिया के लिए असल खतरा तो NATO है: चीन

China on NATO: नाटो में शामिल होंगे जापान और साउथ कोरिया? दुनिया के लिए असल खतरा तो NATO है: चीन

June 29, 2022
Rupee-Dollar Update: डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावट, पहली बार 79 के लेवल के नीचे फिसला रुपया

Rupee-Dollar Update: डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावट, पहली बार 79 के लेवल के नीचे फिसला रुपया

June 29, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page
  • Udaipur Murder Case: कन्हैया के कातिल गौस मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का खुलासा
  • उदयपुर में तालिबानी हत्या:शहर में कर्फ्यू, राजस्थान में इंटरनेट बैन; NIA और SIT की टीम पहुंची; भाजपा ने बंद बुलाया

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.