Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

रांची में हिंसा के बाद सभी 24 जिलों में अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जवान तैनात,चप्पे-चप्पे पर पहरा

admin by admin
June 11, 2022
in अपराध, देश
0
रांची में हिंसा के बाद सभी 24 जिलों में अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जवान तैनात,चप्पे-चप्पे पर पहरा
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची हिंसा: जुमे की नमाज के बाद झारखंड की राजधानी रांची में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। रांची में उपद्रवियों ने तोड़फोड़, आगजनी और पत्थरबाजी की। इस हिंसा के बाद झारखंड के सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। हिंसाग्रस्त ​इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रांची में मेन रोड में सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक धारा 144 लागू है। अभी तक किसी की ​गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन की टीम गठित की गई है, जो छापेमारी कर रही है। यहां इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

सुबह से ही बंद थी रांची की 3 हजार से ज्यादा दुकानें

रांची में सुबह से ही डेली मार्केट की 3 हजार से ज्यादा दुकानें बंद रहीं। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोका तो भीड़ उग्र हो गई और इनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। इसी बीच रांची में कल हिंसक प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से दो लोग जख्मी हो गए थे, इन दो लोगों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां उर्दू लाइब्रेरी और महावीर मंदिर के पास प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद उग्र भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी

रामनवमी से ही की जा रही थी साजिश!

जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एक की पहचान मुदस्सिर उर्फ ​​कैफी के रूप में हुई है। 8 घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है। वहीं पुलिस ने प्रभावित इलाकों के साथ-साथ कई संवेदनशील इलाकों में भी जवान तैनात किए गए हैं। बताया जाता है कि राजधानी को अशांत करने की साजिश रामनवमी के समय से ही रची जा रही थी। नुपूर शर्मा मामले के ताजा विवाद से अराजक तत्वों को मौका मिल गया।

हालात नियंत्रण में, लोगों से सहयोग की अपील: डीआईजी

उपद्रव में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। डेली मार्केट के थाना प्रभारी का सिर फट गया, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उधर, रांची के DIG अनीश गुप्ता ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। कानून—व्यवस्था सुचारू रहे, इस पर हमारा पूरा जोर है। हम लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को रांची के मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ से माहौल बिगड़ गया। इस मामले में पुलिस ने सख्ती बरती। हिंसा की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हैं।

जान बचाने के लिए मंदिर में छिपना पड़ा

पत्थरबाजी के दौरान कई लोग जान बचाने के लिए महावीर मंदिर में छिप गए, इसके बाद मंदिर पर भी पत्थरबाजी की गई। हालात पर किसी तरह काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसूगैस के गोले छोड़े, हवाई फायर किए। भीड़ ने एक विधायक की गाड़ी के कांच भी फोड़ दिए।

Tags: BJPDelhiindiaJama MasjidmosquesNaveen JindalNupur SharmaPOLICEProphet MuhammadProphet RowProtestRANCHIRanchi ViolenceVIOLENCE
Previous Post

Jammu and Kashmir:जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में फिर दिखा ड्रोन, BSF ने की फायरिंग

Next Post

जम्मू-कश्मीर : बारामूला (Baramulla) में आतंकियों की नापाक साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

Next Post
जम्मू-कश्मीर : बारामूला (Baramulla) में आतंकियों की नापाक साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

जम्मू-कश्मीर : बारामूला (Baramulla) में आतंकियों की नापाक साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, 1046 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, 1046 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

June 16, 2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi से पूछताछ पर कांग्रेस का संग्राम, हैदराबाद में लाठीचार्ज, चंडीगढ़ में वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

राहुल गांधी Rahul Gandhi से पूछताछ पर कांग्रेस का संग्राम, हैदराबाद में लाठीचार्ज, चंडीगढ़ में वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

June 16, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.