Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

मैक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 14 लोगों की मौत

admin by admin
July 16, 2022
in विदेश
0
मैक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 14 लोगों की मौत
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mexico: शनिवार सुबह मैक्सिको के सिनालोआ में बड़ा हादसा हुआ है। मैक्सिको सेना का एक हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सैन्य हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे, जिसमें से 14 लोगों की मौत की खबर है। वहीं इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति घयल बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। बचावकर्मियों ने घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेज दिया जहां उसका इलाज जारी है।

मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक सिनालोआ के लॉस मोचिस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया ने नौसेना के हवाले से कहा कि हादसे के कारणों की की जांच की जा रही है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, ये हादसा मेक्सिकन ड्रग माफिक राफेल कारो क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। राफेल कारो क्विनतेरो FBI के 10 सबसे वांछित अपराधियों में से एक है। हालांकि नौसेना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना और क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बीच कोई कनेक्शन है। नौसेना के अधिकारियों ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

पिछले महीने इटली में भी हुआ था हादसा

वहीं पिछले महीने इटली में भी एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर ने इटली के लुक्का शहर से ट्रेविसो शहर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन मोडेना क्षेत्र के पास उसका रडार से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही उसे खोजने का अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक पर्वतारोही की मदद से हेलीकॉप्टर के मलबे को खोज निकाला गया है। इसमें सवार सभी 7 लोगों के शवों को भी बरामद कर लिया गया है।

बताया गया था कि लुक्का शहर से उड़ान भरने के बाद ही हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण लापता हो गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से भी उसका संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही उसे खोजने की कोशिश की जा रही थी। मॉडेना शहर के अफसरों ने बताया था कि बचाव दल एक पर्वतारोही की ओर से बताए गए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें हेलीकॉप्टर का मलबा मिला। यहां से बचाव दल को पहले पांच शव बरामद हुए थे। इसके बाद दो और शव मिले थे।

Tags: helicopter crashMexicoMexico helicopter crashMexico navySinaloaworld news
Previous Post

Elon Musk-Twitter Deal : Twitter की फास्ट ट्रैक अर्जी के खिलाफ Musk भी पहुंचे कोर्ट, कहा- अनुचित मांग ठुकराएं

Next Post

IRE vs NZ, 3rd ODI: आयरलैंड एक रन से इतिहास बनाने से चूका, न्यूजीलैंड के खिलाफ 359 रन बनाकर भी हारा

Next Post
IRE vs NZ, 3rd ODI: आयरलैंड एक रन से इतिहास बनाने से चूका, न्यूजीलैंड के खिलाफ 359 रन बनाकर भी हारा

IRE vs NZ, 3rd ODI: आयरलैंड एक रन से इतिहास बनाने से चूका, न्यूजीलैंड के खिलाफ 359 रन बनाकर भी हारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

‘जानवर भी नहीं खाएंगे ये खाना’ – मेस के खाने पर फूट-फूटकर रोया UP का पुलिसकर्मी

August 11, 2022
अर्जुन के सामने सोनम कपूर बोलीं- मेरे भाई मेरे सभी दोस्तों के साथ सो चुके हैं ‘सोनम के बयान ने मचाया हंगामा’

अर्जुन के सामने सोनम कपूर बोलीं- मेरे भाई मेरे सभी दोस्तों के साथ सो चुके हैं ‘सोनम के बयान ने मचाया हंगामा’

August 11, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page
  • Udaipur Murder Case: कन्हैया के कातिल गौस मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का खुलासा
  • उदयपुर में तालिबानी हत्या:शहर में कर्फ्यू, राजस्थान में इंटरनेट बैन; NIA और SIT की टीम पहुंची; भाजपा ने बंद बुलाया

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.