Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

नितिन गडकरी राजनीति छोड़ने की कर रहे हैं प्लानिंग !!!

admin by admin
July 25, 2022
in देश
0
नितिन गडकरी राजनीति छोड़ने की कर रहे हैं प्लानिंग !!!
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कभी कभी राजनीति से दूर जाने के बारे में भी सोचते हैं। उन्होंने शनिवार को खुद ही यह बात कही है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मौजूदा सियासी हालात और माहौल को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज के राजनेताओं को शिक्षा, कला जैसी चीजों के विकास के लिए काम करना चाहिए। गडकरी ने कहा कि उन्हें अपने पोस्टर लगाए जाना पसंद नहीं है।

सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश गांधी के सम्मान समारोह में पहुंचे गडकरी ने कहा, ‘हमें यह समझना होगा कि राजनीति का मतलब क्या है। क्या यह समाज, देश के कल्याण के लिए है या सरकार में बने रहने के लिए?’ उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी के दौर से राजनीति सामाजिक आंदोलन का हिस्सा रही है, लेकिन बाद में इसका फोकस राष्ट्र और विकास के लक्ष्य की तरफ बढ़ गया।’

उन्होंने कहा, ‘आज जो हम देख रहे हैं, वह 100 फीसदी केवल सत्ता में बने रहने के बारे में है। राजनीति सामाजिक और आर्थिक सुधार का एक सच्चा साधन है और इसलिए आज के राजनेताओं को समाज में शिक्षा, कला आदि के विकास के लिए काम करना चाहिए।’

गिरीश गांधी को लेकर उन्होंने कहा, ‘जब गिरीश भाई राजनीति में थे, तो मैं उन्हें हतोत्साहित करता था, क्योंकि मैं भी कभी कभी राजनीति छोड़ने के बारे में सोचता हूं। राजनीति के अलावा भी जीवन में करने लायक कई चीजें हैं।’ गिरीश पूर्व एमएलसी हैं, जो पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल थे, लेकिन साल 2014 में उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी।

इस दौरान गडकरी ने समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, क्योंकि उन्होंने कभी भी सत्ता की चिंता नहीं की। उन्होंने एक प्रेरणादायक जीवन जिया है… जब लोग मेरे लिए बड़े बुके लाते हैं या मेरे पोस्टर लगाते हैं तो मुझे इससे नफरत है।’

Tags: BJPgirish gandhiMaharashtranitin gadkari
Previous Post

द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, बोलीं- आदिवासी मुझ में अपना प्रतिबिंब देख रहे हैं ,भारत में गरीब सपने देख सकता है, मेरा चुना जाना इसका सबूत…

Next Post

Maharashtra : पुणे में हुआ विमान हादसा, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा

Next Post
Maharashtra : पुणे में हुआ विमान हादसा, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा

Maharashtra : पुणे में हुआ विमान हादसा, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

‘जानवर भी नहीं खाएंगे ये खाना’ – मेस के खाने पर फूट-फूटकर रोया UP का पुलिसकर्मी

August 11, 2022
अर्जुन के सामने सोनम कपूर बोलीं- मेरे भाई मेरे सभी दोस्तों के साथ सो चुके हैं ‘सोनम के बयान ने मचाया हंगामा’

अर्जुन के सामने सोनम कपूर बोलीं- मेरे भाई मेरे सभी दोस्तों के साथ सो चुके हैं ‘सोनम के बयान ने मचाया हंगामा’

August 11, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page
  • Udaipur Murder Case: कन्हैया के कातिल गौस मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का खुलासा
  • उदयपुर में तालिबानी हत्या:शहर में कर्फ्यू, राजस्थान में इंटरनेट बैन; NIA और SIT की टीम पहुंची; भाजपा ने बंद बुलाया

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.