Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

गर्ल स्टूडेंट के कातिल की फांसी LiveTelecast करें:इजिप्ट कोर्ट का सरकार को आदेश; कहा- महिलाओं के हत्यारों की रूह कांपनी चाहिए

admin by admin
July 26, 2022
in विदेश
0
गर्ल स्टूडेंट के कातिल की फांसी LiveTelecast करें:इजिप्ट कोर्ट का सरकार को आदेश; कहा- महिलाओं के हत्यारों की रूह कांपनी चाहिए
400
SHARES
2.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इजिप्ट (मिस्र) की एक अदालत ने सरकार से कहा है कि गर्ल स्टूडेंट नायरा अशरफ के कातिल की फांसी का लाइव टेलिकास्ट किया जाए। अदालत ने कहा- मासूम लड़कियों को खिलौना समझने वालों की सजा मिसाल बननी चाहिए। इस तरह की सोच रखने वालों की रूह कांपनी चाहिए।

नायरा अशरफ 21 साल की यूनिवर्सिटी स्टूडेंट थी। 20 जून को काहिरा से कुछ दूर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। दोषी का नाम मोहम्मद अदल है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने उसे सजा-ए-मौत सुनाई है। अदल यूनिवर्सिटी में नायरा का सीनियर था।

इस घटना के ठीक 3 दिन बाद, यानी 23 जून को जॉर्डन में इसी उम्र की इमान राशिद का कत्ल किया गया था। उसका हत्यारा क्लासमेट था। पुलिस जब कातिल को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

नायरा का मामला एक नजर में

नायरा का कत्ल राजधानी काहिरा से 80 किलोमीटर दूर मनशूरा में किया गया था। कातिल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले महीने अदालत में सुनवाई हुई। मोहम्मद अदल ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा- नायरा से शादी करना चाहता था। उसने ऑफर ठुकरा दिया। गुस्से में मैंने उसका कत्ल कर दिया। दो दिन चली सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला दिया- अदल को सजा-ए-मौत दी जाए।

पुलिस की गिरफ्त में नायरा का कातिल मोहम्मद अदल।

पुलिस की गिरफ्त में नायरा का कातिल मोहम्मद अदल।

खास बात ये है कि नायरा के कत्ल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कातिल के कहने पर उसके एक दोस्त ने ही इसे शूट किया था। बाद में तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से यह कंटेंट यानी वीडियो हटा दिया गया।

जॉर्डन में महिलाओं ने इमान राशिद के कत्ल के बाद विरोध प्रदर्शन भी किया था।

जॉर्डन में महिलाओं ने इमान राशिद के कत्ल के बाद विरोध प्रदर्शन भी किया था।

अदालत की सरकार से अपील

मनशूरा के जिस क्रिमिनल कोर्ट ने अदल को फांसी का हुक्म दिया, उसने रविवार को सरकार से एक बेहद अहम मांग भी की। अदालत ने कहा- हम चाहते हैं कि नायरा के हत्यारे की सजा-ए-मौत का सरकारी और निजी टीवी चैनल लाइव टेलिकास्ट करें। सरकार कानून में बदलाव करे। इससे फायदा ये होगा कि दिमागी रूप से बीमार और आपराधिक मानसिकता वाले दूसरे लोगों को सबक मिलेगा। सजा को लाइव देखकर उनकी रूह कांप जाएगी। हमने सरकार को इस बारे में एक लेटर भी लिखा है।

अदालत की यह मांग सरकार मान भी सकती है। 1998 में काहिरा में एक महिला और उसके दो बच्चों की तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। इन सभी को फांसी दी गई थी। इस सजा का टीवी पर लाइव टेलिकास्ट किया गया था।

इजिप्ट में महिला अपराध

2020 : 415 केस
2021 : 813 मामले
2022 : 335 (अप्रैल तक)

इमान की हत्या जॉर्डन की राजधानी अम्मान के कॉलेज कैम्पस में 23 जून को की गई थी।

इमान की हत्या जॉर्डन की राजधानी अम्मान के कॉलेज कैम्पस में 23 जून को की गई थी।

इमान राशिद का मामला

नायरा की तरह इमान राशिद भी यूनिवर्सिटी स्टूडेंट थी। दोनों की उम्र भी 21 साल थी। फर्क ये था कि नायरा जहां मिस्र की नागरिक थीं, वहीं राशिद जॉर्डन की। नायरा के कत्ल के ठीक 3 दिन बाद इमान की यूनिवर्सिटी कैम्पस में उनके क्लासमेट ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सिर्फ जॉर्डन ही नहीं, बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट में बवाल हो गया।

राशिद का हत्यारा पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। उसे कुछ दिन बाद दूर-दराज के एक मकान में घेर लिया गया। गिरफ्तार होने के डर से उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Tags: capital punishmentEgypt Grand MuftiMansoura Criminal CourtMansoura universityNaira Ashraf
Previous Post

‘बाबा अमरनाथ हमारे साथ, मां शारदा पीठ PoK में कैसे’,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह :5 हजार साल से कश्मीर की शान, 1947 में बंद हुई यात्रा

Next Post

भाजपा के दोस्तों से बात कर ली, तो कॉल होने लगे डायवर्ट, बोलीं मार्गरेट अल्वा

Next Post
भाजपा के दोस्तों से बात कर ली, तो कॉल होने लगे डायवर्ट, बोलीं मार्गरेट अल्वा

भाजपा के दोस्तों से बात कर ली, तो कॉल होने लगे डायवर्ट, बोलीं मार्गरेट अल्वा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

Sussanne Khan and Arslan Goni: सुजैन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बॉयफ्रेंड की बाहों में आईं नजर

Sussanne Khan and Arslan Goni: सुजैन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बॉयफ्रेंड की बाहों में आईं नजर

August 15, 2022
Independence Day: देशभक्ति में सराबोर हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी, ऐसे मनाया आजादी का जश्न

Independence Day: देशभक्ति में सराबोर हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी, ऐसे मनाया आजादी का जश्न

August 15, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page
  • Udaipur Murder Case: कन्हैया के कातिल गौस मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का खुलासा
  • उदयपुर में तालिबानी हत्या:शहर में कर्फ्यू, राजस्थान में इंटरनेट बैन; NIA और SIT की टीम पहुंची; भाजपा ने बंद बुलाया

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.