Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

‘स्मृति ईरानी ने भी किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान’, अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर से की कार्रवाई की मांग

admin by admin
July 30, 2022
in देश
0
‘स्मृति ईरानी ने भी किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान’, अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर से की कार्रवाई की मांग
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला से सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई टिप्पणी को हटाने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जिस तरह से भाजपा सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया है, वह उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में अधीर रंजन ने कहा कि ईरानी सदन में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का नाम “चिल्ला रही थीं”। उन्होंने इस दौरान ना तो मैडम और ना ही श्रीमती शब्द का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लिखा, “मैं यह भी बताना चाहूंगा कि स्मृति ईरानी जिस तरह से सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया का नाम ले रही थीं, वह उचित नहीं था। माननीय राष्ट्रपति के पद के अनुरूप नहीं था। बिना माननीय राष्ट्रपति या मैडम या श्रीमती शब्द का इस्तेमाल किए बगैर वह बार-बार ‘द्रौपदी मुर्मू’ चिल्ला रही थीं।”

उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट रूप से माननीय राष्ट्रपति के पद का अपमान करने के समान है। इसलिए मैं मांग करता हूं कि स्मृति ईरानी जिस तरह से माननीय राष्ट्रपति को संबोधित कर रही थीं उसे सदन की कार्यवाही से बाहर किया जाए।”

उन्होंने बिड़ला से यह भी अपील की कि चूंकि सोनिया गांधी का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए उनके नाम का जिक्र करने वाले पूरे प्रकरण को भी सदन की कार्यवाही से बाहर किया जा सकता है।

चौधरी की ‘राष्ट्रपत्नी’ टिप्पणी को लेकर गुरुवार को एक राजनीतिक तूफान तेज हो गया। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने चौधरी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की। ईरानी ने कहा था कि कांग्रेस को संसद में और भारत की सड़कों पर भारत के प्रत्येक नागरिक से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा था, “सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने इस देश में सर्वोच्च पद पर बैठने वाली एक गरीब महिला के अपमान को मंजूरी दी। आपने हर भारतीय नागरिक के अपमान को मंजूरी दी। आप अपने पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय को नीचा दिखाने की कोशिश की। आप देश से माफी मांगें। सोनिया गांधी, देश के आदिवासी, गरीब और महिलाओं से माफी मांगें।”

Tags: adhir ranjanAdhir Ranjan ChowdhuryBJPCongressindiainsultedpresident draupadi murmuSmriti Irani
Previous Post

किंग कोबरा king cobra और नेवले mongoose के बीच हुई जबरदस्त Fight,देखें कौन जीता !

Next Post

जाह्ववी कपूर का लग्जरी अपार्टमेंट राजकुमार राव ने खरीदा , कीमत जानकर रह जाएंगे आप हैरान

Next Post
जाह्ववी कपूर का लग्जरी अपार्टमेंट राजकुमार राव ने खरीदा , कीमत जानकर रह जाएंगे आप हैरान

जाह्ववी कपूर का लग्जरी अपार्टमेंट राजकुमार राव ने खरीदा , कीमत जानकर रह जाएंगे आप हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

‘जानवर भी नहीं खाएंगे ये खाना’ – मेस के खाने पर फूट-फूटकर रोया UP का पुलिसकर्मी

August 11, 2022
अर्जुन के सामने सोनम कपूर बोलीं- मेरे भाई मेरे सभी दोस्तों के साथ सो चुके हैं ‘सोनम के बयान ने मचाया हंगामा’

अर्जुन के सामने सोनम कपूर बोलीं- मेरे भाई मेरे सभी दोस्तों के साथ सो चुके हैं ‘सोनम के बयान ने मचाया हंगामा’

August 11, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page
  • Udaipur Murder Case: कन्हैया के कातिल गौस मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का खुलासा
  • उदयपुर में तालिबानी हत्या:शहर में कर्फ्यू, राजस्थान में इंटरनेट बैन; NIA और SIT की टीम पहुंची; भाजपा ने बंद बुलाया

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.