Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

सिद्धू मूसेवाला मर्डर के बाद फिर दहला पंजाब,जिम के अंदर घुसकर ‘आप’ पार्षद की हत्या

admin by admin
August 1, 2022
in अपराध
0
सिद्धू मूसेवाला मर्डर के बाद फिर दहला पंजाब,जिम के अंदर घुसकर ‘आप’ पार्षद की हत्या
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब के बहुचर्चित सिद्धू मूसेवाला मर्डर को अभी सिर्फ दो महीने ही बीते हैं कि एक और सनसनीखेज मर्डर से पंजाब दहल गया है। इस बार पंजाब के मालेरकोटला जिले में आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर का मर्डर सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब मोहम्मद अकबर जिम में थे और सोमवार तड़के दो अज्ञात हमलावर जिम में घुसे और पार्षद को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

जिम में घुसे हमलावर, करीब से मारी गोली

दरअसल, यह घटना पंजाब के मालेरकोटला जिले से सामने आई है। पीटीआई के मुताबिक आम आदमी पार्टी के नगर पार्षद मोहम्मद अकबर का मर्डर दो अज्ञात हमलावरों ने उस समय किया जब वह जिम में थे। मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि एक व्यक्ति जिम में घुसा और अकबर को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर को बिलकुल करीब से गोली मारी गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

घटना के बाद पुलिस ने अकबर को एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने यह भी बताया है कि अब तक यह एक व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

दो साल पहले अकबर के भाई को भी इसी तरह मारा

वहीं अपनी एक रिपोर्ट में द ट्रिब्यून ने बताया कि करीब दो साल पहले मोहम्मद अकबर के भाई मोहम्मद अनवर को भी हमलावरों ने मार डाला था। बाद में आरोपियों को पकड़ लिया गया था। रिपोर्ट में यह बताया गया कि अकबर के एक रिश्तेदार नूर मोहम्मद ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अकबर की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी।

विधायक बोले सलाखों के पीछे होंगे हमलावर

इस मामले में मलेरकोटला के आम आदमी पार्टी के विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान ने कहा कि अकबर उनकी पार्टी का पार्षद था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों द्वारा तैयार किए गए गैंगस्टर कानून-व्यवस्था के लिए समस्या बन रहे हैं। रहमान ने कहा कि आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

Tags: AAM AADMI PARTYAAP COUNCILOR AAPHINDI NEWSHINDUSTAN MOHAMMAD AKBAR BHOLI NEWSLEADER MURDERSIDHU MOOSEWALपंजाब मालेर कोटला मोहम्मद अकबरपार्षदसिद्धू मूसेवाला मर्डर
Previous Post

एकनाथ शिंदे का संजय राउत पर तंज, रोज सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया

Next Post

शराब माफिया के खिलाफ जंग का ऐलान, खुद बाइक पर बैठ छापा मार रहे झारखंड के मंत्री

Next Post
शराब माफिया के खिलाफ जंग का ऐलान, खुद बाइक पर बैठ छापा मार रहे झारखंड के मंत्री

शराब माफिया के खिलाफ जंग का ऐलान, खुद बाइक पर बैठ छापा मार रहे झारखंड के मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

Farhan Akhtar daughter: बेहद ग्लैमरस हैं फरहान अख्तर की बेटी शाक्य, सौतेली मां शिबानी दांडेकर से कहीं नहीं कम

August 10, 2022
तैमूर को पसंद नहीं है लाइमलाइट, मां Kareena Kapoor से पूछता है- अम्‍मी ये लोग मेरी फोटो क्‍यों लेते हैं?

तैमूर को पसंद नहीं है लाइमलाइट, मां Kareena Kapoor से पूछता है- अम्‍मी ये लोग मेरी फोटो क्‍यों लेते हैं?

August 10, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page
  • Udaipur Murder Case: कन्हैया के कातिल गौस मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का खुलासा
  • उदयपुर में तालिबानी हत्या:शहर में कर्फ्यू, राजस्थान में इंटरनेट बैन; NIA और SIT की टीम पहुंची; भाजपा ने बंद बुलाया

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.