Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

UP Mid Day Meal Scam: यूपी के फिरोजाबाद में मिड डे मील में घोटाला, टीचर ही खा गया 11 करोड़ रुपए

admin by admin
August 3, 2022
in अपराध
0
UP Mid Day Meal Scam: यूपी के फिरोजाबाद में मिड डे मील में घोटाला, टीचर ही खा गया 11 करोड़ रुपए
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mid Day Meal Scam: यूपी के फिरोजाबाद में मिड डे मील में घोटाले की बात सामने आई है। यहां एक टीचर ने 11 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया है। विजिलेंस टीम की जांच में ये सामने आया है कि ये घोटाला 2008 से 2014 के बीच किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

प्राइमरी स्कूल शिकोहाबाद में कार्यरत सहायक अध्यापक चंद्रकांत शर्मा ने साल 2006 में एक समिति का गठन किया था। इस समिति का नाम सारस्वत आवासीय शिक्षा समिति था और इसका रजिस्ट्रेशन सोसाइटी एक्ट के तहत कराया गया। इसके बाद साल 2008 से 2014 तक इस समिति को फिरोजाबाद जिले में मिड-डे-मील योजना के तहत 11,46,40,384 रुपए की रकम का भुगतान किया गया। इस रकम को शिकोहाबाद के पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया गया और फिर वहां से कई अन्य बैंकों के फर्जी खातों में ट्रांसफर किया गया।

टीचर ने आगरा समेत कई जगहों पर खरीदी संपत्ति

विजिलेंस जांच में सामने आया है कि चंद्रकांत शर्मा ने इन पैसों से आगरा समेत कई जगहों पर संपत्ति खरीदी और यहां अवैध भवन भी तैयार किया। इस घोटाले में चंद्रकांत का साथ कई विभागों के लोगों ने भी दिया। सारस्वत आवासीय शिक्षा समिति में चंद्रकांत ने खुद को सुनील शर्मा बताया और कोषाध्यक्ष का पद लिया। उसकी पत्नी बेबी इस समिति की अध्यक्ष थी। चौंकाने वाली बात ये है कि कागजों में चंद्रकांत ने अपने माता-पिता को मृत दिखाया, जबकि उसके माता-पिता जीवित थे।

सरकार से मिले पैसों को सुनील नाम से खुले खातों में किया ट्रांसफर

विजिलेंस टीम की जांच में सामने आया कि 11,46,40,384 रुपए की रकम को उसने पहले शिकोहाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया और फिर बैंक की मिलीभगत से इस रकम को अन्य बैंकों में सुनील शर्मा के नाम से खोले गए फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसने आगरा आवास विकास में बिना नक्शा पास कराए घर बना दिया और बिजली का कनेक्शन भी ले लिया। चंद्रकांत इस समय प्राथमिक विद्यालय जाजपुर (टूंडला) में प्रधानाध्यापक के पद पर सेवाएं दे रहा है और पहले जेल भी जा चुका है।

Tags: crimeMID DAY MEALMid Day Meal ScamUP news
Previous Post

शिवसेना के बागी विधायक उदय सामंत पर हमला ,पुणे इकाई के अध्यक्ष संजय मोरे समेत 5 लोग गिरफ्तार

Next Post

दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार से भी नहीं रुकी कांग्रेस, बार विवाद में एक बार फिर स्मृति ईरानी को घेरा

Next Post
दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार से भी नहीं रुकी कांग्रेस, बार विवाद में एक बार फिर स्मृति ईरानी को घेरा

दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार से भी नहीं रुकी कांग्रेस, बार विवाद में एक बार फिर स्मृति ईरानी को घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

Sussanne Khan and Arslan Goni: सुजैन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बॉयफ्रेंड की बाहों में आईं नजर

Sussanne Khan and Arslan Goni: सुजैन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बॉयफ्रेंड की बाहों में आईं नजर

August 15, 2022
Independence Day: देशभक्ति में सराबोर हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी, ऐसे मनाया आजादी का जश्न

Independence Day: देशभक्ति में सराबोर हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी, ऐसे मनाया आजादी का जश्न

August 15, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page
  • Udaipur Murder Case: कन्हैया के कातिल गौस मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का खुलासा
  • उदयपुर में तालिबानी हत्या:शहर में कर्फ्यू, राजस्थान में इंटरनेट बैन; NIA और SIT की टीम पहुंची; भाजपा ने बंद बुलाया

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.