Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आतंक
  • क्रिकेट
  • दुनिया
No Result
View All Result
Pro Indian
No Result
View All Result

भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई, 6 साल बाद फिर छोड़ा कांग्रेस का साथ

admin by admin
August 4, 2022
in देश
0
भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई, 6 साल बाद फिर छोड़ा कांग्रेस का साथ
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे कुलदीप बिश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बुधवार को ही उन्होंने आदमपुर विधायक के तौर पर चंडीगढ़ से इस्तीफा दिया था। खास बात है कि कांग्रेस ने जून में ही उन्होंने निष्कासित कर दिया था। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग की थी।

कुलदीप बिश्नोई ने विधायक पद छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। लंबी बगावत के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया था।  हाल ही में कांग्रेस में हुए फेरबदल के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नाम को लेकर विचार नहीं करने के चलते वह बागी हो गए थे। खबर है कि उनके बेटे भव्य बिश्नोई आदमपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा मुख्यालय में उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिश्नोई का आना संगठन की मदद करेगा। उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन कर रहे थे और हाल के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस में रहते हुए भी भाजपा का समर्थन किया था।

इस दौरान आदमपुर के पूर्व विधायक ने भी पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि उन्हें ‘भारत का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री’ कहना गलत नहीं होगा, जो हमेशा देश और गरीबों के कल्याण के बारे में सोचते हैं। इधर, 10 जून को भी उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। उस चुनाव में कांग्रेस ने अजय माकन को उम्मीदवार बनाया था। जबकि, भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत हुई थी। इसके अगले ही दिन उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था।

भाजपा करेगी उपचुनाव का फैसला

हालांकि, बिश्नोई ने यह साफ किया है कि आदमपुर उपचुनाव में उम्मीदवार को लेकर भाजपा फैसला लेगी। उन्होंने कहा था कि वह और राज्य के लोग चाहते हैं कि बेटा भव्य चुनाव लड़े। राज्य में कांग्रेस की जीत के बाद जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री पद के लिए तरजीह दी गई थी, तो साल 2007 में बिश्नोई और उनके पिता भजन लाल ने हरियाणा जनहित कांग्रेस लॉन्च की थी। खास बात है कि पार्टी को कुछ सफलता भी मिली, लेकिन अधिकांश विधायकों ने उनका साथ छोड़कर कांग्रेस का रुख कर लिया था। 2016 में बिश्नोई ने JHC का कांग्रेस में विलय कर लिया था।

Previous Post

कीचड़ में लिपटी शहनाज गिल को देखकर फैंस हुए हैरान, जानें क्यों बनाया ये हाल

Next Post

China vs US War: ‘थोड़ा इंतजार करो, जो कहा वो करेंगे’… अमेरिका और चीन के बीच फिर बढ़ा तनाव

Next Post
China vs US War: ‘थोड़ा इंतजार करो, जो कहा वो करेंगे’… अमेरिका और चीन के बीच फिर बढ़ा तनाव

China vs US War: 'थोड़ा इंतजार करो, जो कहा वो करेंगे'... अमेरिका और चीन के बीच फिर बढ़ा तनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category
  • Uncategorized
  • Videos
  • अपराध
  • आतंकवाद
  • खेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • विदेश

Advertise

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis. Learn more

Meta
  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Follow Us

Recent News

Sussanne Khan and Arslan Goni: सुजैन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बॉयफ्रेंड की बाहों में आईं नजर

Sussanne Khan and Arslan Goni: सुजैन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बॉयफ्रेंड की बाहों में आईं नजर

August 15, 2022
Independence Day: देशभक्ति में सराबोर हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी, ऐसे मनाया आजादी का जश्न

Independence Day: देशभक्ति में सराबोर हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी, ऐसे मनाया आजादी का जश्न

August 15, 2022
MusikMagz is demo site of JNews – All-in-one News, Blog & Magazine WordPress Theme.
© 2017 JNews – Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Sample Page
  • Udaipur Murder Case: कन्हैया के कातिल गौस मोहम्मद ने पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का खुलासा
  • उदयपुर में तालिबानी हत्या:शहर में कर्फ्यू, राजस्थान में इंटरनेट बैन; NIA और SIT की टीम पहुंची; भाजपा ने बंद बुलाया

© 2022 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.